Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में बारिश का कहर: घटीगढ़ में भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद, यातायात प्रभावित

Kullu Landslide

Kullu Landslide

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001042413.mp4

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले में लगातार बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास हुए भारी भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

बार-बार गिर रहे पत्थरों से बढ़ा खतरा

घटीगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। पहाड़ी से अचानक मलबा और चट्टानें गिरने के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। खतरे को देखते हुए प्रशासन और विभागीय टीमें फिलहाल सड़क बहाली का काम शुरू नहीं कर पा रही हैं।

सड़क बहाली में आ रही परेशानी

बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क से मलबा हटाने और मरम्मत कार्य में बाधाएं आ रही हैं। विभाग का कहना है कि जब तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा कम नहीं होता, तब तक काम करना मुश्किल है।

मौसम साफ होने से जगी उम्मीद

हालांकि अब कुल्लू जिले में मौसम में सुधार होने लगा है। बारिश कम होने के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि मौसम पूरी तरह साफ होतेप्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि खराब मौसम और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी इलाकों में यात्रा ही सड़क को खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

Exit mobile version