Site icon Dainik Savera Times

भरमौर के मनीष ठाकुर दिल्ली में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में लेंगे भाग

ज़िला चम्बा के ब्लॉक भरमौर में “मेरी माटी मेरा देश अभियान” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया है।15 अगस्त से चलाये गए इस कार्यक्रम के तहत भरमौर की हर पंचायत व गांव-गांव से मिट्टी एकत्रित की गई थी। उस मिट्टी को एक पवित्र अमृत कलश में एकत्रित किया गया। राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देशभर के युवाओं को पंच प्रण की शपथ तथा संबोधित करेंगे। (एन.वाई.के.एस) चम्बा, भरमौर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने बातया कि 15 अगस्त से भरमौर में “मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत विकासखंड भरमौर के गांव-गांव से एक मुट्ठी मिट्टी को एकत्रित किया गया था। जिसको एक कलश में डाला गया था। जिसके तहत रविवार सुबह राजभवन शिमला में एक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

उन्होंने कहाँ कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के दौरान इस कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। देशभर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में भरमौर के विभिन्न-विभिन्न गांवों में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित नागरिकों के साथ पंचप्रण की शपथ लेकर अमृत कलश यात्रा को भी रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आज राज्यस्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन राज भवन शिमला में किया गया। जिसके मुख्यतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला रहे। उन्होंने अमृत कलश को कर्तव्य पथ इंडिया गेट, नई दिल्ली ले जाने की अनुमति दी। जिसमें भरमौर के मनीष ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Exit mobile version