Site icon Dainik Savera Times

सेवानिवृत के 7 साल बाद भी कई पुलिस कर्मियों को नहीं मिली लीव इनकैशमेंट

चंबा: पुलिस विभाग से सेवानिवृत जिला चंबा के पुलिस कर्मियों के संगठन की त्रैमासिक बैठक वीरवार को चंबा के सिटी हार्ट होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी परस राम ने की। बैठक में सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक जर्म सिंह, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बलदेव राम, हेमराज, जगदीश चंद, ओंकार सिंह, टेक चंद, दिवान चंद, अशोक व देसराज सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी वर्ग से संबंधित मांगों व समस्याओं पर चर्चा हुई।

लंबे समय से लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं होने पर सेवानिवृत पुलिस कर्मियों ने रोष जताया। उनका कहना था कि मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं होने से सेवानिवृत कर्मचारियों को अपना उपचार करवाने में आर्थिक तंगी ङोलनी पड़ रही। ऐसे में इस मामले को पुलिस विभाग व एसपी चंबा के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी रोष जताया गया कि वर्ष 2016 के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों में कुछ को लीव इनकैशमेंट मिल गई है जबकि कई कर्मचारियों को 7 वर्ष बाद भी यह लाभ अभी तक नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि इस प्रकार का भेदभाव किस वजह से किया गया है। सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी संघ का कहना था कि वह पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक से यह आग्रह करता है कि जब भी कोई राजपत्रित पुलिस अधिकारी थाना इंस्पेक्शन पर जाता है तो वह उस क्षेत्र के सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी की समस्याओं बारे भी जानकारी लेकर चर्चा करे। संघ का कहना है कि इससे अपराध नियंत्रण में भी सेवानिवृत कर्मचारियों की सहायता प्राप्त होगी।

Exit mobile version