Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैतृक गांव पहुंची शहीद विनय की पार्थिक देह, पूरे सैन्य सम्मान के साथ मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

September 30, 2024

पैतृक गांव पहुंची शहीद विनय की पार्थिक देह, पूरे सैन्य सम्मान के साथ मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

जोगिंद्रनगर के पोहल गांव के शहीद विनय कुमार की पार्थिव देह देर शाम गांव पहुंची। शहीद विनय कुमार बीते 10 सितंबर को ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। विनय की माता सरिता देवी ने बताया कि विनय एक महीने के छुट्टी पर घर आया था।उस दौरान विनय की दो बहनें पीलिया से ग्रसित हो गई। ऐसे में विनय ने 15 दिन की और छुट्टी ले ली। 45 दिन की छुट्टी के बाद 10 सितंबर को ही वह ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी पर लौटने के बाद उन्हें भी पीलिया हो गया। जिसका उपचार चल रहा था। जहाँ से अब उनकी शहीदी की खबर आई है। बता दें कि विनय 20 – डोगरा रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विनय का एक भाई अनिल और तीन बहनें प्रियंका, अंजना और नेहा हैं। घर में 3 जनवरी को बहन अंजना की शादी की शहनाई बजनी थी, मगर अब अचानक मातम का माहौल छा गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह किया जाएगा। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, एसडीएम मनीश चौधरी, तहसीलदार मुकुल शर्मा सहित पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने शोक संतृप्त परिवार के परतीं गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें