
हिमाचल डेस्कः मंडी जिले के पंडोह डैम के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें :-
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे को लेकर एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने कहा कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
ये भी देखें :-