हिमाचल डेस्कः शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र के बागी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव शगलटा में एक घर में बीती रात आग लग गई। आगजनी में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार कोटखाई थाना क्षेत्र के बागी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव शगलटा में रजनीश ओकटा पुत्र मोही राम ओकटा के घर में बीती रात करीब 2:30 बजे आग लग गई। इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति को लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
ये भी देखेंः-
आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस चौकी बागी से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ंः-

