Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक, 4 सैक्टर में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र

March 5, 2023

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक, 4 सैक्टर में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र

चिंतपूर्णी : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज मेले के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा लगभग 450 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।

सेक्टर एक शिव मंदिर भरवाईं से मिरगू बैरियर तक, सेक्टर दो मिरगू, बाबा श्री माईदास सदन से पुराना बस अड्डा व तलवाड़ा बाई पास से डॉ सुरेन्द्र की दुकान तक, तीसरा सेक्टर डॉ सुरेन्द्र की दुकान से सूद की दुकान तक, डीएफएमडी, मंदिर लिफ्ट से गेट नंबर1 की समस्त सीढ़ियां, अस्पताल, समनोली बैरियर, तालाब इत्यादि तक होगा तथा चैथा सेक्टर मंदिर प्रवेश द्वार से दर्शन स्थल, मुंडन स्थल, लिफ्ट, लक्कड़ बाजार से शंभू बैरियर तक होगा।

नारियल चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे।

माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व हाईड्रेंटस की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इसके अलावा यातायात, सुचारु विद्युत व्यवस्था, पाकिर्ंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय स्थापित करने बारे सहित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसएचओ भरवाई रोहिणी ठाकुर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह पटियाल, वित्ताधिकारी शम्मी राज, एसडीओ टैंपल आरके जसवाल के अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य व अन्य उपस्थित रहे।

तीन जगहों पर मिलेगी दर्शन पर्ची

श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफसुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्नेतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

लंगर लगाने के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया जाएगा

एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जन ने बताया कि लंगर लगाने के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया जाएगा जो लंगर लगाने के लिए स्थान चिन्हित करेगी। लंगर लगाने के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी तथा लंगर सड़क से दूरी पर लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें