
कुल्लू: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए हत्या के मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। लेकिन मरीजों को इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं मिलती रही। जिला कुल्लू के अगर बात करें तो यहां पर भी सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों ने मेडिकल सेवाएं बंद रखी।
कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में भी मरीज को सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं मिली। जिसके चलते यहां आए मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा डॉक्टर की हत्या के विरोध में डॉक्टरो के द्वारा रोष प्रदर्शन भी किया गया। जिला कुल्लू चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर कल्याण ने कहा कि जिस तरह की यह घटना पेश आई है।
उसे पता चलता है कि समाज में विकृत मानसिकता वाले लोग अभी भी पनप रहे हैं। डॉक्टर अपने जीवन को समाज सेवा में लगा देता है और मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। लेकिन अगर इस तरह की हत्या की घटना सामने आते रहेंगे तो इससे डॉक्टर का भी मनोबल गिरेगा। ऐसे में डॉक्टरो के द्वारा एक दिन के लिए मेडिकल सेवाओं को बंद रखा गया है।
लेकिन मरीजों को इमरजेंसी में सेवाएं दी जा रही है। डॉक्टर कल्याण ने कहा कि अब सभी डॉक्टरों के द्वारा देश भर में इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहे हैं। तो वहीं केंद्र सरकार से भी मांग रखी जा रही है कि वह डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून लागू करें। इसके अलावा जो भी इस तरह से हत्या व दुष्कर्म के मामलों को अंजाम देता है। उनके खिलाफ भी सख्त सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...