Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पार्वती परियोजना रिसाव के बाद 16 सूत्रीय मांगों पर बैठक

September 29, 2026

पार्वती परियोजना रिसाव के बाद 16 सूत्रीय मांगों पर बैठक

Meeting Held Over Parvati Project Leakage : कुल्लू। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के एडिट-5 से हुए रिसाव और रैला-सियूंड सड़क बंद होने के मामले को लेकर विहाली में बैठक हुई। प्रभावित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने 16 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा करते हुए परियोजना प्रबंधन से लिखित समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता मिया राम सिंह ने की। इसमें प्रभावित ग्रामीणों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने 16 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना प्रबंधन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में रूरमत कार्य तब तक शुरू नहीं किया जाएगा, जब तक लिखित समझौते की प्रति जनप्रतिनिधियों और प्रभावित लोगों को उपलब्ध नहीं करवाई जाती। उनका कहना था कि मौखिक आश्वासनों के बजाय सभी बिंदुओं पर लिखित सहमति जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि रैला-सियूंड सड़क को बहाल करने पर स्थानीय लोगों को कोई एतराज नहीं है। लोगों ने कहा कि सड़क लंबे समय से बंद होने के कारण सेब, सब्जियों, दूध सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क बहाली के साथ प्रभावितों की 16 सूत्रीय मांगों पर भी गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें