Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के सभी प्रकिष्ठों की बैठक कुल्लू में आयोजित, विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तैयार

August 26, 2026

भाजपा के सभी प्रकिष्ठों की बैठक कुल्लू में आयोजित, विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तैयार

कुल्लू: भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू में विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना चाहिए। संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए भी प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक युवराज बोध, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द ठाकुर, चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की प्रदेश संयोजिका डॉ वंदना जगी, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शरण चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अर्चना ठाकुर, राहुल सोलंकी, जिला परिषद सदस्य जिंदू ठाकुर, अनिल राणा,निशा ठाकुर, जिला महामंत्री नवल नेगी,कार्यालय सचिव नरेश चौहान,जिला मीडिया प्रभारी विनोद कायस्था, आईटी विभाग के जिला संयोजक दुर्गा ठाकुर,सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा सह मीडिया प्रभारी निलेश गौतम ,डॉ अभिलाषा सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश,जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें