Site icon Dainik Savera Times

Himachal में मौसम विभाग ने जारी किया ‘Red Alert’, पहाड़ों पर हिमपात जारी

शिमला (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के चलते ऊपरी इलाकों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया हैं। खराब मौसम के चलते कुल्लू मनाली के ऊपरी इलाकों और लाहौल स्पीति में बर्फ की ताजा चादर बिछ गई है। लाहुल घाटी में बर्फबारी के सेकंड स्पेल में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू कश्मीर के बॉर्डर्स के नजदीक ज़्यादा दिखा। तिन्दी में 8 इंच, त्रिलोकनाथ – हिंसा- कुकुमसेरी में लगभग डेढ़ फुट, पट्टन में 6 से 12 इंच, सिस्सू 4 इंच,जिस्पा में 5 इंच, फातरू में ताज़ा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। लाहौल घाटी में हुए ताज़ा हिमपात के बाद घाटी के भीतर यातायात अवरुद्ध है और कई इलाकों में अब भी हिमपात जारी है ।

अटल टनल रोहतांग में भी बर्फबारी के चलते यातायात अवरुद्ध हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा 4*4 वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा जा रहा है। जबकि उससे आगे टनल के लिए स्थानीय और पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में खराब की चेतावनी जताई गई है। 21 फरवरी तक प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। शिमला मौसम कार्यालय ने कुकमसेरी, लाहौल-स्पीति जिले (50 सेमी), केलग (15 सेमी), और किन्नौर के कल्पा (1.5 सेमी) में महत्वपूर्ण बर्फबारी की रिपोर्ट दी है। इसके अलावा, चंबा के भरमौर में 11 मिमी बारिश हुई, जबकि मनाली में नौ मिमी, डलहौजी में पांच सेमी और चंबा में 4.5 मिमी बारिश हुई।

पालमपुर, कांगड़ा, रिकांगपिओ (किन्नौर) और भुंतर (कुल्लू) में हल्की बारिश हुई। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर है, कुकमसेरी शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, कल्पा 0.5 डिग्री, मनाली और डलहौजी 2.8 डिग्री और शिमला 7.2 डिग्री (सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर) है। हवाई अड्डों पर भुंतर में तापमान 6.5 डिग्री और जुब्बरहटी में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 51 सेंटीमीटर हुआ है।

Exit mobile version