Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: कांगड़ा में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

February 12, 2026

Himachal: कांगड़ा में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल चनौर में कार्यरत मिड डे मील वर्कर महिला की एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। मृतका की पहचान सलोचना देवी पत्नी बिशंभर, निवासी गांव चनौर के रूप में हुई है। आरोपी युवक मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना करीब दोपहर 12 बजे की है।

ये भी देखें :-

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल में मिड-डे मील बना रही महिला कुक पर दराती से हमला किया गया। मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है। वह स्कूल में बतौर मिड-डे मील वर्कर थीं। स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक व्यक्ति सुलोचना देवी पर तेजधार हथियार से लगातार वार कर रहा था। वहीं, गंभीरता को देखते हुए अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

इसके बाद अध्यापकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी झपट पड़ा। इसी दौरान पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लियाः डीएसपी

इस मामले पर डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें