
हिमाचल: माइंड ऑपरेशन अकादमी ने इस बार पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर छात्र छात्रों के साथ प्राकृतिक बावडियों की सफाई की ओर लोगों में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। उन्होंने कहा की प्रकृति ही हमारे सौंदर्य की धरोहर है और इसे संजोए रखना हमारा पहला कर्तव्य है।उन्होंने बताया कि जो स्थानीय बावड़ियां गंदगी और झाड़ियों से ढक चुकी थी उनको साफ किया गया ताकि लोग आसानी से पानी पीने के लिए जा सके और प्राकृतिक पानी पीने का आनंद ले सके।इस दौरान अकादमी द्वारा पौधारोपण कर लोगों को जागरूक भी किया गया।
अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हमें पर्यावरण बचाने के लिए समय-समय पर निस्वार्थ प्रयास करते रहना चाहिए और खासकर हर साल नए पेड़ लगाने चाहिए। कुछ लोग पेड़ लगाने के बजाए उनका जीवन समाप्त कर रहे है।उन्होंने कहा कि आजकल जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई जा रही है जिसकी वजह से हज़ारों पेड़ पौधे तथा वन संपदा जल कर राख हो रही है। हजारों जीव जंतु, बेजूवान पक्षी जिंदा जलकर मर रहे है।उन्होंने कहा की हमें जरूरत है जागरूक होने की ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...