Site icon Dainik Savera Times

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पन्दरेहड में मिनी हर्बल गार्डन किया गया स्थापित

नूरपुर (पंकज कौशल): राष्ट्रीय आयुष मिशन के अर्न्तगत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र पन्दरेहड में मिनी हर्बल गार्डन की स्थापित किया गया है। यह जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.तनुजा नागपाल के मार्ग दर्शन में मिनी हर्बल गार्डन स्थापित किया गया। इसमें तुलसी, स्टीविया, मुगंपिपली, अश्वगंधा, हरड़, बेहड़ा व चंदन जैसे औषधीय पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा मिनी हर्बल गार्डन स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मिनी हर्बल गार्डन स्थापित करने में आर्युवैदिक फार्मेसी ऑफिसर सुजान सिंह, पंचायत के उपप्रधान सिकन्दर राणा सहित कमान सिंह व दिलावर सिंह का विषेश योगदान रहा।

Exit mobile version