हिमाचल डेस्क: हिमाचल के पालमपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: ‘जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं, सबकी जिम्मेदारी’, PM Modi ने लोगों से की जनगणना में हिस्सा लेने की अपील
पिता द्वारा दुष्कर्म करने पर लड़की गर्भवती हो गई, जिसका खुलासा तब हुआ, जब लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण लड़की को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शुरुआती जांच में पुलिस ने पिता को आरोपी पाया और डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
ये भी पढ़ें: अब पेट्रोल की चिंता खत्म! सिर्फ 45 हजार रुपये से मिल रहे हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानें डिटेल्स

