Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में महिला पत्रकार के साथ हुआ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कृत्य है : जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू में पीटीआई की महिला पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है। लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार अपने समाचार संकलन के लिए स्वतंत्र हैं। ऐसे में एक महिला पत्रकार से किसी भी तरह का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

Exit mobile version