Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

भटियात से विधायक Kuldeep Singh Pathania को चुना गया विधानसभा का अध्यक्ष

January 5, 2023

भटियात से विधायक Kuldeep Singh Pathania को चुना गया विधानसभा का अध्यक्ष

धर्मशालाः विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन हैं। इस दौरान सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जासमें भटियात से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया काे विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भी पठानिया के नाम पर हामी भारी हैं। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया।

भटियात से 5वीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1985, दूसरा 1993, तीसरा 2003 और चौथा चुनाव 2007 में जीता थे। विधानसभा के अध्यक्ष पद काबिज होने वाले पहले विधायक जयबंत राम उपमन्यु के बाद अब करीब 70 वर्ष बाद भटियात विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें