Site icon Dainik Savera Times

विधायक Harish Janartha ने मुस्लिम समुदाय के कदम का किया स्वागत; कहा- मुस्लिम समुदाय ने एक राजनीतिक मुद्दे को इंसानियत के तौर पर खत्म करने की पहल की है

हिमाचल: शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर सवाई तोड़ने का आग्रह किया है जिसका शहरी विधायक हरीश जनारथा ने मुस्लिम समुदाय के लोगो का आभार जताते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय ने एक राजनीतिक मुद्दे को इंसानियत के तौर पर खत्म करने की पहल की है और आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर जो अवैध निर्माण हुआ है उसे तोड़ने का आग्रह किया है यह कदम काफी सराहनी है इसे एक राजनीतिक पार्टी द्वारा मुद्दा बनाया गया था और इसको तूल दिया जा रहा था बीते दिन संजौली में जिस तरह का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला वह काफी दुखद है और इस दौरान माताएं बहने और बच्चे काफी ज्यादा परेशान हुए स्कूली बच्चे घर तक नहीं पहुंच पाए उन्होंने हिंदू संगठनों से भी आग्रह करते हुए कहा कि अब इस मामले को ज्यादा तुलना दें साथ ही उन्होंने कहा कि जो बाहरी राज्यों से लोग आ रहे हैं उनकी वेरिफिकेशन की जा रही है इसको लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Exit mobile version