Site icon Dainik Savera Times

कार हादसे में मारे गए पांच युवकों की मौत की जांच को ले विधायक सत्ती मिलेंगे मुख्यमंत्री से

ऊना (राजीव भनोट): हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष व ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि गत वर्ष ऊना- संतोषगढ़ सड़क पर हुए एक कार हादसे में 5 युवकों की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय करवाई जानी चाहिए। सतपाल सती ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने जिस प्रकार से कुछ तथ्य रखे हैं, उससे जाहिर होता है कि यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गाड़ी बदली गई ,युवक को बुलाया गया और एक खंभे से टकराकर कर कार चकनाचूर हो गई और पांच युवक मौके पर मृत हो गए, यह अपने आप में संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि मृतक राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल ने जो तथ्य रखे हैं उनको सरकार को देखते हुए जांच में शामिल करना चाहिए, इसके लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस हादसे से पर से पर्दा उठाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि मृतक के पिता कुलदीप जसवाल के साथ में जल्द मुलाकात भी करूंगा ,उनसे तथ्य भी लूंगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिन्द्र सूक्खु के साथ मुलाकात कर इस मामले को उठाऊंगा ताकि इसकी जांच हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी यह मामला उठाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है इस पर सरकार को कार्रवाई करने के लिए आगे आना चाहिए ।मृतक राजन जसवाल के पिता ने जिस प्रकार आंसुओं के साथ सरकार से गुहार लगाई है सरकार को एक पिता की गुहार को सुनते हुए जल्द जांच की घोषणा करनी चाहिए। सतपाल सत्ती ने कहा कि इस मामले में ऐसे लोग भी शामिल लगते हैं जो पहले भी किसी हत्या के मामले नाम जुड़ता सुना गया था ,उन्होंने कहा कि अपराधिक छवि के लोग भी हो सकते हैं, जिन पर जांच करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दूध का दूध पानी का पानी करने के लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, यह मेरी मांग है ।उन्होंने कहा कि मृतक के पिता ने सीबीआई की जांच की मांग की गुहार भी लगाई है ,सरकार को पूरे तथ्य देखते हुए जो उचित लगता है वह करना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ,जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार पठानिया ,नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष विनोद पुरी, शिवकुमार मैहन व पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version