Site icon Dainik Savera Times

विधायक विवेक शर्मा ने ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर पिपलू में वार्षिक मेले के लिए ग्राउंड की कमी को दूर करने के लिए भूमि का निरीक्षण किया

बंगाणा: विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर के पीपलू मेले में भूमि की कमी को दूर करने के लिए आज पीपलू में मैदान के लिए भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते समय उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ क्षेत्र का एक ऐतिहासिक का मेला है। जोकि धार की चोटी पर स्थित है। धार की चोटी पर होने के कारण यहां हर वर्ष भूमि की कमी रहती है। जिससे आम जनता को बहुत समस्याओ का सामना करना पड़ता है इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए आज विधायक विवेक शर्मा ने मेले के लिए नई भूमि का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि भूमि का चयन होने के बाद जल्द से जल्द इस मेला ग्राउंड को तैयार किया जाएगा।

रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
विधायक विवेक शर्मा ने आज रक्षाबंधन पर कुटलैहड़ वासियों,प्रदेश वासियों को समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी और कहा कि यह भाई और बहन के अटूट प्रेम और बंधन का भी प्रतीक है। यही वजह है कि प्रतीक के तौर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है।

विवेक शर्मा ने सुनी जन समस्याएं
विधायक ने अपने कार्यालय बंगाणा में आज सोमवार के दिन लोगों की जन समस्याएं सुनी। जिनमें से अधिकतम जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया लेकिन जो कुछ समस्याएं रह गई उन समस्याओं को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य के साथ अन्य विभागों से आए हुए अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version