Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्ल्स स्कूल रामपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन, छात्राओं को आपदा से बचाव व राहत के बारे में किया जागरूक

May 10, 2023

गर्ल्स स्कूल रामपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन, छात्राओं को आपदा से बचाव व राहत के बारे में किया जागरूक

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर बुशहर में राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 14 एनडीआरएफ की टीम ने छात्राओं को प्राकृतिक और मानव आपदाओं के प्रबंधन की जानकारी दी। इस अवसर पर एनडीआरएफ की टीम ने बच्चों को विभिन्न आपदाओं से बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और सब इंस्पेक्टर नितिन ने सभी स्कूल के स्टाफ सदस्यों को और छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने एनडीआरएफ की टीम का इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए धन्यवाद किया। वहीं, स्कूल में आपदा प्रबंधन समिति के प्रभारी मूल राज कपूर ने एनडीआरएफ की टीम का स्वागत व धन्यवाद किया और उनके द्वारा दी गई जानकारी को आने वाले समय में अपनी छात्राओं को समय-समय पर देते रहेंगे। जिससे कभी भी किसी भी तरह की आपत्ति आने पर समाज के लोग अपने आप उस आपत्ती से बचने के उपायों की जानकारी लेकर अपने आप को सुरक्षित कर सके। इस अवसर पर स्कूल के प्रवक्ता पीपी दुल्टा, राकेश गौतम, कृष्णा नेगी, प्रियंका गुप्ता और शिक्षक, गैर शिक्षक, स्कूल स्टाफ व सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें