Site icon Dainik Savera Times

मोदी सरकार हिमाचल के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही, लेकिन सुक्खू सरकार हिमाचल को बर्बाद करने पर तुली: J. P. Nadda

हिमाचल: प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल को बर्बाद करने पर तुली है। कांग्रेस सत्ता लोलुपता में इस कदर अंधी हो चुकी है कि उसे हिमाचल प्रदेश की जनता की कोई फ़िक्र ही नहीं है। अब तो वह घर के टॉयलेट्स सीट गिन कर उस पर भी टैक्स लगा रही है। कांग्रेस की झूठी गारंटियों ने हिमाचल प्रदेश की हालत को बद से बदतर बना दिया है। कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति ने हिमाचल प्रदेश के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है। भाजपा की सरकार हिमाचल से क्या हटी, कांग्रेस ने विकास कार्यों पर ही ब्रेक पर लगा दिया। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ अपने लोगों को पहुंचाया न कि हिमाचल के गरीबों को दिया। बगैर केंद्र सरकार की मदद के हिमाचल सरकार एक दिन नहीं चल सकती है।

आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल की भाषा से लेकर देश को तोड़ने वाली भाषा बोलने लगे हैं। उन्होंने अमेरिका की धरती से भारत में आरक्षण को ख़त्म करने का ऐलान किया है। ये एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का हक़ मारना चाहते हैं। सुक्खू जी हरियाणा जाकर कहते हैं कि सभी महिलाओं को 1500 रुपये देंगे लेकिन हिमाचल में महिलाओं को दिए वादों को पूरा करते नहीं। वे गोबर खरीदने की योजना लाए थे और किंतु उसका गुड़गोबर कर दिया। कांग्रेस में जो भाई-बहन हैं, वो महंगाई का रट लगाए रहते हैं, उनको समझाए कौन। वे खुद बेरोजार हो गए तो उन्हें बेराजगारी दिखने लगी।

Exit mobile version