Site icon Dainik Savera Times

मोदी सरकार का सपना विकसित भारत हो अपना, ग्राम पंचायत सराहकड में पहुंची विकसित भारत रथ यात्रा

सुजानपुर (गौरव जैन): मोदी सरकार का सपना है की आने वाले समय में भारत को विकसित भारत बनाना है इसके लिए हर देशवासी को आगे आना होगा केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनानी होगी यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराहकड़ में आयोजित विकसित भारत रथ यात्रा के आगमन पर कहि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी गारंटी है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है इस बात की जानकारी इस रथ यात्रा के माध्यम से ली जा रही है और विशेष रूप से जो लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ किसी कारण बश नहीं ले पा रहे हैं उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिले इसके लिए विकसित भारत रथ यात्रा उन लोगों के लिए वरदान बनकर सामने आई है इस मौके पर सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने भी विकसित भारत रथ यात्रा पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि केंद्र में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है इसके लिए हिमाचल से चारों सांसद जितवाकर दिल्ली भेजने हैं उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर बेहतरीन काम कर रहे हैं शिक्षा स्वास्थ्य और खेलकूद तीनों श्रेणियां में उन्होंने बेहतरीन काम करके हिमाचल प्रदेश को देश के विकसित राज्यों में शामिल किया है उनके द्वारा चलाई गई योजनाएं आज पूरे भारत में चलाई जा रहे हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण सांसद खेल महाकुंभ है।

Box इससे पहले यहां पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा कोषाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो नारी शक्ति एवं स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Exit mobile version