Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू के ढालपुर में शुरू हुआ मानसून सॉकर फेस्ट, 8 जिलों की 14 टीमें ले रहीं हिस्सा

Monsoon Soccer Fest begins in Dhalpur

Monsoon Soccer Fest begins in Dhalpur

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001075852.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001075847.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001075844.mp4

कुल्लू: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के खेल मैदान में 14 अगस्त से अब मानसून सॉकर फेस्ट की शुरुआत हो गई हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिला से 14 टीम में भाग ले रही है ।ऐसे में शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य करीर के द्वारा किया गया और सभी खिलाड़ियों के साथ भी मुलाकात की गई।

वहीं उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद के माध्यम से भी आज युवा अपना भविष्य बन सकता है और सामाजिक बुराइयों से भी दूर रह सकता है। आदित्य ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में नशा युवाओं के बीच फैलता जा रहा है और युवा भी आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।

इसका मुख्य कारण यह है कि युवा आज शारीरिक गतिविधियों से दूर होता जा रहा है। ऐसे में इस तरह के आयोजन से जहां युवाओं के बीच शारीरिक गतिविधियां बढ़ेगी। तो वही वह नशे जैसी बुराई से भी दूर रहेंगे।

जिला कुल्लू फुटबॉल संघ के महासचिव पवन ठाकुर ने बताया कि फुटबाल संघ हमेशा ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है। ऐसे में इस साल में ढालपुर मैदान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विजेता रहने वाली टीम को 51000 और दूसरे स्थान पर रहने वाली फुटबॉल टीम को 31000 रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। ऐसे में इस आयोजन के माध्यम से जिला कुल्लू में फुटबॉल खेल को बढ़ावा दिया जाएगा और आने वाले समय में लड़कियों के लिए भी विशेष रूप से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

📍 Location: Kullu (KULLU)

Exit mobile version