Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी किए एहतियाती निर्देश

July 20, 2026

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी किए एहतियाती निर्देश

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार और मंगलवार (20-21 जुलाई) के लिए 5 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें :-

प्रमुख अलर्ट और संभावित प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊना, हमीरपुर, शिमला और सोलन में ऑरेंज अलर्ट तथा बिलासपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिला प्रशासन को नदी-नालों के किनारे स्थित संवेदनशील मकानों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया है।

प्रदेशवासियों और पर्यटकों से की अपील

सरकार ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। प्रशासन का कहना है कि इन एहतियाती उपायों का उद्देश्य संभावित आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करना है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें