Site icon Dainik Savera Times

कंडवाल में मिला मोटार बम

नूरपुर (पंकज कौशल): पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चोंकी कंडवाल के तहत निमार्णाधीन राजमार्ग के कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों को नागनी के समीप सड़क में मिट्टी लेवल करने के दौरान एक मोटार बम मिला जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस चोंकी कंडवाल को दी । ए एस आई संजय शर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर मौका पर जाकर देखा और पाया कि एक मोटार बम पड़ा हुआ था । उन्होंने अडिशनल ए एसपी मदन कांत तथा एसडी एम नूरपुर गुरसिमर सिंह सूचना दी और मौका पर मोटार के इर्द गिर्द मिट्टी की बोरियां भर कर लगा दी ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे । अडिशनल ए एसपी मदन कांत तथा एसडी एम नूरपुर गुरसिमर सिंह, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा, एस एच ओ सुरिंदर धीमान ने मौके का जायजा लिया । मौका पर विस्तृत जानकारी देते हुए अडिशनल एएसपी मदन कांत तथा एसडी एम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि मामून आर्मी यूनिट वालों के साथ बात हो गई है । उन्होंने बताया की उनकी टीम बाहर गई हुई है और वह कल आकर मोटार बम की जांच करेंगे । उन्होंने बताया कि पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और कड़ी नजर रखी जा रही है ।

Exit mobile version