शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ बर्फ से सफेद हो गए है । पहाड़ो पर बर्फबारी होने से समूचा हिमाचल ठंड के थर्ड डिग्री टॉर्चर ने जकड़ दिया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में दिसबर में यह सीजन की तीसरी बर्फबारी हो रही है ।राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल इत्यादि क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी का दौर चल रहा है। ताजा बर्फबारी से अप्पर शिमला में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। नारकंडा में दो इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। इस वजह से शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे ठप हो गया है और वाहनों को वाया सुन्नी होकर भेजा जा रहा है। शिमला शहर में हल्की बारिश हो रही है और यहां मौसम बर्फबारी के अनुकूल बना हुआ है।
राज्य के मैदानी हिस्सों में भी कुछ जगह हल्की वर्षा हो रही है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में दिसबर में यह सीजन की तीसरी बर्फबारी हो रही है। इससे पहले आठ दिसबर और 23-24 दिस बर को भी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी का यह सिलसिला पर्वतीय इलाकों में खास तौर पर शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी और च बा जिलों के ऊपरी इलाकों में देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों में पिछली बर्फबारी के कारण कई सड़कें अवरुद्ध होने से परिवहन व्यवस्था चरमरा गई थी।हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के कारण पर्यटन क्षेत्र में रौनक देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक़ 27, 28 और 29 दिसबर को राज्य के करु क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है।

