Site icon Dainik Savera Times

Deputy CM Mukesh Agnihotri ने PM Modi की मां के निधन पर जताया शोक, कहा- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु

ऊनाः हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका विशेष स्नेह रहा हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता विशेष होता है और इसकी कमी सदैव खलती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीराबेन के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। हीराबेन को मंगलवार को सांस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया, जहां पीएम मोदी और उनके भाईयाें ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अनेक अवसरों पर प्रधानमंत्री अपनी माता से मिलने के लिए विशेष रूप से जाते थे। इस दुखद समाचार के बाद देशभर में शोक की लहर है।

Exit mobile version