Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना: चयनित परिवारों की सूची पर 18 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा, 20 नवम्बर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

November 7, 2026

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना: चयनित परिवारों की सूची पर 18 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा, 20 नवम्बर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

कुल्लू: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अंतर्गत चरण-1 से चरण-9 तक चयनित परिवारों की सूची को सार्वजनिक जांच एवं आपत्तियों के लिए ग्राम सभा में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य चयनित परिवारों की सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा पात्रता को लेकर प्राप्त आपत्तियों का निष्पक्ष निपटारा करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त कुल्लू के निर्देशानुसार 18 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चयनित परिवारों की सूची सर्वसाधारण की जानकारी एवं जांच के लिए रखी जाएगी। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लें और सूची का अवलोकन करें। यदि किसी व्यक्ति को चयनित परिवारों के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह 20 नवम्बर तक संबंधित पंचायत सचिव के पास अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

दया राम ठाकुर ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निपटारा फील्ड लेवल कमेटी द्वारा किया जाएगा, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह कमेटी 25 नवम्बर तक अपनी सिफारिशें ब्लॉक लेवल कमेटी को प्रस्तुत करेगी। ब्लॉक लेवल कमेटी में एसडीएम, बीडीओ तथा पंचायत निरीक्षक शामिल होंगे, जो 30 नवम्बर तक सूची को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छंटनी एवं आपत्ति निवारण प्रक्रिया केवल योजना के चरण-1 से चरण-9 तक चयनित परिवारों के लिए ही लागू होगी।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें