Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में मल्टी टास्क वर्कर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 6000 रुपये मानदेय

Sukhu

Sukhu

PWD Worker: प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत हजारों मल्टी टास्क वर्कर्स (MTW) के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। विभागीय मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब मल्टी टास्क वर्कर्स को प्रतिमाह 6000 रुपये मानदेय मिलेगा।

ये भी पढ़ें :-

वर्तमान में कर्मचारियों को 5500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था। सरकार के नए निर्णय के तहत इसमें 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। यह संशोधित मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बीते महीनों का एरियर भी प्राप्त होगा। इस फैसले से प्रदेश भर में कार्यरत 5000 से अधिक मल्टी टास्क वर्कर्स लाभान्वित होंगे।

प्रमुख सचिव ने दी मंजूरी

इस संबंध में प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (लोक निर्माण) ने 11 जून 2026 को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के रजिस्ट्रार सोम भारद्वाज ने विभाग के सभी अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी कर निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version