Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के आगे अवैध निर्माण कार्य को अधिकारियों ने रुकवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी

December 17, 2024

Himachal News: नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के आगे अवैध निर्माण कार्य को अधिकारियों ने रुकवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी

ऊना: एमसी पार्क ऊना के साथ लगती नगर परिषद की दुकानों के आगे दुकानदारों ने अवैध निर्माण शुरू किया गया है। बता दें काम शुरू होने के पहले दिन यहां नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी द्वारा दुकानदारों को चेतावनी देते हुए काम को बंद करवाया गया, लेकिन सोमवार सुबह पुन: काम शुरू होने के बाद दोपहर को नगर परिषद के उपाध्यक्ष बोध राज मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने न केवल काम को बंद करवाया, बल्कि कार्य में लगी मशीनरी सहित मजूदरों को हटवा दिया। नगर परिषद उपाध्यक्ष ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर से काम शुरू किया गया, तो दुकानों की बिजली काट दी जाएगी।

बता दें कि एमसी पार्क के समीप स्थित नगर परिषद मार्केट है। इस दो मंजीला मार्केट में कुल 16 दुकानें हैं। निचली मार्केट के करीब 4 दुकानदारों द्वारा अपनी मर्जी से दुकानों के आगे लगे पेवर्स को उखाड़ कर रेत बजरी सहित अन्य निर्माण सामग्री गिरवाई गई। रविवार सुबह दुकानदारों द्वारा अवैध निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही देर शाम को नगर परिषद ईओ द्वारा स्टॉफ को मौके पर भेजा गया और काम को बंद करवा दिया गया। साथ ही नगर परिषद के स्टॉफ ने दुकानदारों सहित मजदूरों को पुन: काम न करने की बात कही थी, लेकिन सोमवार सुबह फिर से मजदूर मौके पर पहुंचे और कार्य शुरू करवा दिया गया। इसी बीच दोपहर को नगर परिषद के उपाध्यक्ष बोधराज मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को लताड़ लगाते हुए काम को तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया।

उन्होंने मौके पर लगी मशीनरी को हटाने के निर्देश हुए मजदूर को भी जाने से कह दिया। इसी बीच स्थानीय दुकानदार भी एकत्रित हो गए। नगर परिषद उपाध्यक्ष बोध राज ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर से कार्य शुरू किया गया, तो दुकानदारों की बिजली काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदारों ने हटाए गए पेवर्स को जल्द न लगाया, तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें