Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News : हिमाचल में डिपुओं में सरसों तेल मिलेगा सस्ता, अब होगी इतनी कीमत

February 5, 2026

Himachal News : हिमाचल में डिपुओं में सरसों तेल मिलेगा सस्ता, अब होगी इतनी कीमत

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सस्ते राशन डिपुओं में इस माह सरसों तेल कम दाम पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरसों तेल के दामों में सात रुपये तक की कटौती की गई है। इसके तहत फरवरी माह में राशनकार्ड उपभोक्ता सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीद सकेंगे। तेल के दाम घटने से प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों को राहत मिली है।

गौरतलब है कि जनवरी माह में सस्ते राशन डिपुओं में एनएफएसए और एपीएल राशनकार्ड धारकों को सरसों तेल 160 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से उपलब्ध करवाया गया था, जबकि टैक्स अदा करने वाले राशनकार्ड धारकों को 168 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल दिया गया था। फरवरी माह के राशन में तेल के दाम सात रुपये तक घटा दिए गए हैं।

ये भी देखें :-

इसके अनुसार अब एनएफएसए और एपीएल राशनकार्ड धारकों को सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर, जबकि टैक्स अदा करने वाले राशनकार्ड धारकों को 161 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। तेल के दाम कम होने से प्रदेश के करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारकों को सीधा लाभ मिलेगा। महंगाई के दौर में यह राहत गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

सीविल सप्लाई कॉरपोरेशन हमीरपुर की असिस्टेंट एरिया मैनेजर रीता कुमारी ने बताया कि डिपुओं में मिलने वाला सरसों तेल सात रुपये तक सस्ता किया गया है। एनएफएसए और एपीएल राशनकार्ड धारक 153 रुपये प्रति लीटर, जबकि टैक्स अदा करने वाले उपभोक्ता 161 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल खरीद सकते हैं।

चना दाल बाजार से महंगी

सस्ते राशन डिपुओं में चना दाल बाजार की तुलना में महंगी बिक रही है। डिपुओं में राशनकार्ड धारकों को चना दाल का पैकेट 73 रुपये में दिया जा रहा है, जबकि खुले बाजार में चना दाल 70 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें