कुल्लू: माई भारत, जिला कुल्लू के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएससी) की बैठक मेरा युवा भारत केंद्र, कुल्लू में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य माई भारत कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था।
बैठक में माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना, माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही “नशामुक्त विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आगामी फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैम्प के सफल आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उच्च शिक्षा, रोजगार, युवा सेवाएं एवं खेल, स्वास्थ्य, एनएसएस, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने माई भारत कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं जिला कुल्लू के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
📍 Location: Kullu, himachal pradesh (Kullu)

