Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही, नहीं बन पाई डम्पिंग साइट

December 23, 2024

स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही, नहीं बन पाई डम्पिंग साइट

Nagar Panchayat Negligence : करसोग ( दिनेश कुमार) : नगर पंचायत करसोग जनता के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। नगर पंचायत करसोग जनता को कोई भी सुख सुविधा नही दे पा रही है। नगर पंचायत करसोग में कुल सात वार्ड है जिसमें कूड़े की समस्या जस की तस बनीं हुई है। नगर पंचायत को बने हुए लगभग 12 वर्षों से अधिक का समस्य बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत आम जनता को कोई सुविधा नही दे पा रही है।

Nagar Panchayat Negligence

नगर पंचायत करसोग को 12 वर्ष बाद भी कूड़े के निष्पादन के लिए डम्पिंग साइट नहीं दे पाई है। नगर पंचायत  करसोग में चारों तरफ गन्दगी ही गन्दगी ही फैली है। करसोग में जगह जगह कूड़े के बड़े बड़े ढेर देखे जा सकते हैं। नगर पंचायत से होकर दो खड़े इमला व बिमला बहती है जिससे पेयजल योजनाएं चलाई गईं हैं इन खड़ो में रोजाना सेंकडो टन कूड़ा डाला जा रहा है जिसके कारण पेयजल दूषित हो रहा है।

अध्यक्ष नगर पंचायत करसोग सविता गुप्ता का कहना है कि कूड़े के निष्पादन के लिए प्रोस्सेसिंग साईट का कार्य  प्रगति पर है बहुत जल्द कूड़े का निष्पादन को लेकर जनता को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।  टेन्डर प्रक्रिया में देरी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है जिसे बहुत जल्द दूर कर दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें