Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर परिषद कांगड़ा वीरता, जोगीपुर व हलेडकला पंचायत क्षेत्र में बनी कलोनियो का कूड़ा 200 रूपए प्रति घर से उठाएगी

August 28, 2024

नगर परिषद कांगड़ा वीरता, जोगीपुर व हलेडकला पंचायत क्षेत्र में बनी कलोनियो का कूड़ा 200 रूपए प्रति घर से उठाएगी

कांगड़ा: कांगड़ा के साथ लगती वीरता, जोगीपुर व हलेडकला पंचायत क्षेत्र में बनी कालोनियो का कूड़ा नगर परिषद कांगड़ा 200 रूपए प्रति घर से उठाना शुरू कर देगी । यह निर्णय नगर परिषद कांगड़ा के सभागार में जोगीपुर व हलेडकला पंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल ,पंचायत प्रतिनिधियों ,नगर परिषद कांगड़ा के कार्यकारी अधिकारी व बी डी ओ कांगड़ा के बीच हुई बैठक के दौरान किया गया। बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने कूड़े की समस्या नगर परिषद के समक्ष रखी। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नगर परिषद की गाड़ी सम्बन्धित एरिया में एक हफ़्ते में तीन बार पंचायतो में चयनित स्थानों पर जाकर कूड़े को एकत्रित करेगी।

वहीं लोगों को इसके लिए ₹200 प्रति घर शुल्क नगर परिषद को देना होगा। नगर परिषद द्वारा एक सितंबर से एक वर्ष के लिए संबंधित एरिया का कचरा परिषद के कचरा संयंत्र में लिया जाएगा इस अवधि के भीतर कॉलोनी से संबंधित पंचायत द्वारा अपना कूड़ा संयंत्र बनाना होगा। वहीं यदि संबंधित एरिया में कोई पशु मृत पाया जाता है तो उसे उठाने का खर्च कॉलोनी निवासियों को खुद वहन करना होगा। बैठक की जानकारी देते हुए कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से इन पंचायत की कॉलोनी में रहने वाले लोगों की यह मांग रही है कि उनके घरों का कूड़ा उठाया जाए।

जिस पर आज यह निर्णय लिया गया तथा एक वर्ष तक नगर परिषद द्वारा इन पंचायत का कूड़ा उठाया जाएगा इसके बदले में प्रत्येक घर को ₹200 प्रतिमा अदा करने होंगे उन्होंने कहा कि गाड़ी सप्ताह में तीन बार पंचायत में कूड़ा लेने जाएगी तथा जो स्थान एकत्रित करने के लिए चयन किया जाएगा  गाड़ी तक कूड़ा पहुंचाने की जिम्मेदारी पंचायत निवासियों की रहेगी बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारी चमनलाल, बीडीओ कांगड़ा राजेश सिंह, जोगीपुर पंचायत प्रधान रिंपल कुमार, हलेडकला प्रधान अरुण कुमार, सफ़ाई निरीक्षक रमाकांत सहित पंचायत क्षेत्र में बनी कालोनियों के लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें