Site icon Dainik Savera Times

नाहन: Dashmesh Roti Bank ने 58 जरूरतमंद परिवारों को बांटा निःशुल्क राशन

नाहन (अमित शर्मा): ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब नाहन में आज दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद 58 परिवारों को महीने भर का निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया गया है। इन जरूरतमंद परिवारों में विधवा महिलाएं दिव्यांग, कुष्ट रोगी एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं जो प्रत्येक माह रोटी बैंक द्वारा दिए गए राशन का लाभ उठा रहे हैं।

जबकि नेत्रहीन सरबजीत सिंह की प्रेरणा से स्थापित दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से पिछले 6 सालों से प्रत्येक माह निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए दशमेश सोसायटी एवं रोटी बैंक की सचिव सतिंदर कौर ने बताया कि दशमेश रोटी बैंक लगातार समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि रोटी बैंक का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमन्त तक मदद पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि आज हमें सबको मिलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि रोटी बैंक पिछले करीब 6 सालों से लगातार समाज सेवा कि प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रहा है । उन्होंने बताया कि आज भी जरूरतमंद परिवारों को आवश्यकता अनुसार आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड आदि उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Exit mobile version