Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी और हमीरपुर के 10 स्कूलों के नाम बदले

March 8, 2024

शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी और हमीरपुर के 10 स्कूलों के नाम बदले

शिमला: प्रदेश के पांच जिलों के 10 स्कूलों के नाम बदल कर स्वतंत्रता सेनानियों, विशिष्ट व्यक्तित्वों, समाज सुधारकों एवं शहीदों के नाम पर होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी और हमीरपुर के 10 स्कूलों के पुन: नामकरण को मंजूरी दे दी है जिसकी अधिसूचना उच्च शिक्षा विभाग जारी की दी गई हैं। पुन: नामकरण में जिला शिमला के दो स्कूलों को नाम बदल गया है। जीबीएसएसएस जुब्बल का नाम अब पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल के नाम पर होगा। जीएसएसएस ब्लोरिया का नाम सेना चR से सम्मानित शहीद वेद प्रकाश के नाम पर कर दिया गया।


जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा चार स्कूलों के नाम बदले गए हैं। जीएसएसएस गग्गल नाम स्वतंत्रता सेनानी चौधरी तारा चन्द्र, जीएसएसएस दाढ का नाम परमवीर चR से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा, जीएचएस हल्ड का नाम कीर्ति चR से सम्मानित शहीद अनिल चौहान और जीएसएसएस परौर का नाम सेना मेडल से सम्मानित शहीद सुरेंद्र सिंह के नाम पर किया गया है।


जिला सिरमौर के जीएसएसएस नारग का नाम बदल का सामाजिक सुधारक और भूमिदानी पंडित दुर्गा दत्त और जिला मंडी के जीएसएसएस टिकरू का नाम शौर्य चR से सम्मानित शहीद प्रताप सिंह और जिला हमीरपुर के जीएचएस बरारा का नाम सेना मेडल से सम्मानित शहीद किशन कुमार और जीबीएसएसएस हमीरपुर का नाम सेना मेडल से सम्मानित कैप्टन शर्मा के नाम पर पुन: नामकरण किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें