Site icon Dainik Savera Times

नरेश कश्यप बने न्यू कश्यप राजपूत सभा के अध्यक्ष

नाहन: कश्यप राजपूत सभा नाहन की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसको लेकर सभापति संदीप कश्यप और उपसभापति संजीव कश्यप की उपस्थिति में हुए चुनाव में कार्यकारिणी पदाधिकारियों को चुना गया। चुनावों में नरेश कश्यप को अध्यक्ष और राकेश कश्यप सहित विशाल कश्यप को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि मोहन कश्यप को सचिव व मनीष कश्यप को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा सुनील कश्यप को कोषाध्यक्ष, विनोद कश्यप को सीनियर ऑडिटर बनाया गया हैं। जबकि प्रेस सचिव पद का दायित्व रेनू कश्यप को सौंपा गया है।

Exit mobile version