Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Games Athletics: जोगिंदर नगर के Sawan Barwal बने भारत के गोल्डन बॉय, 5000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

February 13, 2025

National Games Athletics: जोगिंदर नगर के Sawan Barwal बने भारत के गोल्डन बॉय, 5000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

जोगिंदर नगर: उत्तराखंड के गंगा स्टेडियम में चल रही 38वीं राष्ट्रीय खेलों के दौरान, जोगिंद्रनगर के युवा धावक सावन बारवाल ने अपनी जबरदस्त गति और मेहनत से भारतीय एथलेटिक्स में एक नई मिसाल कायम की। सावन ने 5000 मीटर और 10,000 मीटर की दौड़ में दो नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए हैं, जिससे वह अब गोल्डन बॉय ऑफ इंडिया के रूप में पहचाने जा रहे हैं। सावन ने 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 13:45 सेकंड में दौड़ पूरी की, जो कि 10 साल पुराने 13:54 सेकंड के रिकॉर्ड से 9 सेकंड बेहतर है।

यह रिकॉर्ड उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से तोड़ा और एक नई ऊंचाई हासिल की। इससे पहले, यह रिकॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर 10 साल से कायम था। सावन के कोच गोपाल ठाकुर ने कहा, ह्लसावन ने पिछले कुछ वर्षों में अथक मेहनत की है और इसका परिणाम हमें आज देखने को मिला है। उनका यह सफलता का सफर कई सालों से चल रहा था, और आज उन्होंने दो रिकॉर्ड तोड़कर भारत के एथलेटिक्स को गर्व महसूस कराया। हम विश्वास करते हैं कि वे 2026 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।ह्

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें