
सुंदरनगर: राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भावना का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

शपथ में कहा गया कि देश की एकता की भावना को मजबूत करने में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता एवं कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की भी शपथ ली।

एसडीएम अमर नेगी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
📍 Location: Mandi (Mandi)