
नूरपुर (पंकज कौशल): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंद तहसील नुरपुर जिला कांगड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्री राकेश कुमार जी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती नवीन कुमारी जी की अध्यक्षता में हुआ l इस सुअवसर पर प्रवक्ता अंग्रेज़ी श्री राकेश कुमार जी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की महत्त्ता और आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला l राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में जैसे भाषण, पोस्टर बनाना और स्लोगन लेखन में भाग बहुत ही उत्साहित होकर लिया l प्रधानाचार्य श्रीमती नवीन कुमारी जी ने बताया कि विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश प्रोग्राम के तहत समय समय पर अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई गई l इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य जी ने पूरी एन एस एस यूनिट की सराहना की l और आशा व्यक्त की भविष्य में होने बाले सभी कार्यक्रमों का सफ़लता पूर्ण आयोजन एन एस एस यूनिट दुआरा किया जाएगा l
मेष: दिन शुभ रहेगा...