Site icon Dainik Savera Times

मण्डी के मैगल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की, पांच लोग घायल

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर एचपी 29 ए 4205 कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गयी। जिस कारण गाड़ी में सवार लोगों को हल्की चोटें आई है। पद्धर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में ड्राइवर सहित 5 लोग सवार थे। वही बताया कि ये सभी लोग जोगिन्दरनगर के डोहग के रहने वाले थे जो मंडी से अपने घर वापिस जा रहे थे। लेकिन मैगल के पास गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गयी। घायल अवस्था में सभी लोगों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जंहा घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने की है।

वही बताया जा रहा है कि सभी लोग खतरे से बाहर है। वही पुलिस घटना की छानबीन कर रही है कि किन कारणों से दुर्घटना घटित हुई है। नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि गाड़ी चलाना खतरे से बाहर नहीं है। जिस कारण आये दिन कोई न कोई दुर्घटना घटित होती रहती है। क्योंकि सड़क के दोनों तरफ बरम खराब और नालिया न होने से सड़क काफी संगरी हो गयी है। हालांकि लोग सड़क को सुधारने की बात तो करते है लेकिन शासन से लेकर प्रशासन आंखे मुंद कर देख रहा है। बताया जा रहा है की घट्टा से पधर तक सड़क को सुधारने का जारी है लेकिन सही गुणवत्ता न होने के चलते सिर्फ पैसों की ही बर्बादी की जा रही है। पिछले वर्ष कोटरोपी के पास बरम को सीमेंट से पका किया गया था लेकिन भारी बारिश में कार्य होने के चलते आज उस सीमेंट का नामोनिशान नही है।

Exit mobile version