Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश के बेहद कम छात्र संख्या वाले क़रीब 700 सरकारी स्कूल होगें मर्ज : Education Minister

July 11, 2024

प्रदेश के बेहद कम छात्र संख्या वाले क़रीब 700 सरकारी स्कूल होगें मर्ज : Education Minister

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार छात्रों की संख्या के आधार पर प्रदेश में सरकारी पाठशालों का विलय करने जा रही है। इसकी प्रक्रिया प्रदेश में पहले से जारी है। इससे पहले दो या दो से कम संख्या वाले विद्यालयों को प्रदेश सरकार ने नजदीकी स्कूल के साथ विलय करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए अब प्रदेश सरकार ने 700 ऐसे स्कूल चिन्हित किए हैं जिनका नजदीकी स्कूल के साथ विलय किया जाएगा. हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार के करीब 16000 स्कूल चल रहे हैं। इनमें से कुछ विद्यालयों में छात्रों संख्या बेहद कम है। ऐसे में बेहद कम संख्या और जीरो एनरोलमेंट वाली पाठशालाओं का नजदीकी पाठशालाओं के साथ विलय किया जाएगा।

हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तक हिमाचल प्रदेश सरकार के 16,000 स्कूल राज्य में संचालित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ स्कूल में छात्रों की संख्या बेहद कम है या ना के बराबर है ऐसे में इन स्कूल का विलय अब नजदीकी स्कूल के साथ किया जाएगा. रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने ऐसे 700 के करीब स्कूल चिन्हित किए हैं जिन्हें 1 से 2 किलोमीटर के दायरे वाले विद्यालयों के साथ मर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आए वित्त आयोग ने भी इसको लेकर सुझाव दिया था। साथ ही मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन भी था। रोहित ठाकुर ने कहा कि इन पाठशाला में पाठशाला में नियुक्त अध्यापकों कर्मचारियों को भी अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें