Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Crime: शिमला में 1.811 किलोग्राम भांग के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

February 10, 2026

Himachal Crime: शिमला में 1.811 किलोग्राम भांग के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में शिमला पुलिस ने चोपाल इलाके में 1.811 किलोग्राम भांग बरामद कर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः-

पुलिस अधीक्षक गर्व सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में चोपाल थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की बरामदगी नौ फरवरी को नियमित रूप से चलाए जाने वाले तलाशी अभियान के दौरान हुई। आरोपी की पहचान चंदन बुद्धा (50) के रूप में हुई है, जो नेपाल का स्थायी निवासी है और शिमला जिले के चोपाल तहसील के बामटा, पोस्ट ऑफिस, गांव पुजारली में रहता था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गश्त के दौरान चोपाल पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोका और उसके पास से 1.811 किलोग्राम हशीश बरामद की। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने मादक पदार्थ रोधी अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आरोपी को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है और तस्करी के स्नेत तथा ड्रग तस्करी नेटवर्क के साथ उसके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्रग तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिले में नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में मदद के लिए जानकारी साझा कर पुलिस के साथ सहयोग करें।

ये भी पढ़ेंः-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें