Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला MC की नई पहल, छोटा शिमला में खोला RRR सेंटर, जरूरतमंदों के लिए पुराने कपड़े और वस्तुएं कर सकते है दान

July 28, 2023

शिमला MC की नई पहल, छोटा शिमला में खोला RRR सेंटर, जरूरतमंदों के लिए पुराने कपड़े और वस्तुएं कर सकते है दान

शिमला (गजेंद्र) : जरूरतमंदों की मदद और शहर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए नगर निगम शिमला ने एक अनोखी पहल शुरू की गई हैं। शिमल नगर निगम छोटा शिमला में रिडयूज, रियूज और रिसाइकल सेंटर खोला हैं, जहां लोग पुराना सामान दे सकते है, जिन्हें नगर निगम शहर के जरूरतमंदों को मुहैया करवाएगा।वीरवार को नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुक कैफे में इस सेंटर का उद्घाटन किया हैं।

इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त, उप महापौर सहित पार्षद भी मौजूद रहे। महापौर ने शहर के लोगों से आरआरआर सेंटर में इस्तेमाल की हुई या पुरानी वस्तुएं दान करने के लिए आगे आने की अपील की। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि छोटा शिमला में आरआर सेंटर खोला गया है। यहां पर लोग पुरानी चीजों को दान कर सकते हैं, जिन्हें शहर के जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोग पुरानी चीजों को खासकर कपड़े बर्तन ऐसे ही बाहर खुले में फेंक देते हैं। उसे शहर में गंदगी पड़ती है। इसको देखते हुए ही नगर निगम द्वारा सेंटर छोटा शिमला में खोला गया है, जहां पर लोग इन चीजों को दे सकते हैं, ताकि इन चीजों का दोबारा से प्रयोग किया जा सके और जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

उन्होंने कहा कि पहला सेंटर छोटा शिमला के बुक कैफे के पास खोला गया है। शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने शिमला की जनता से भी अपील की कि जिन वस्तुओं कपड़ों को घरों में प्रयोग नहीं करते है। उन्हें इस सेंटर में दान करें ताकि इसका ये चीजें जरूरतमंदों के काम आ सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें