Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: लव मैरिज के 4 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंचे जेल, सामने आई हैरान करने वाली खौफनाक वजह

March 18, 2026

Himachal: लव मैरिज के 4 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंचे जेल, सामने आई हैरान करने वाली खौफनाक वजह

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में पुलिस ने एक प्रेम विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़े को होटल से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से नशीले पदार्थ चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। शादी के महज चार दिन बाद दूल्हा-दुल्हन जेल पहुंच गए।

ये भी देखें :-

होटल में दबिश, 21 ग्राम चिट्टा बरामद

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस को खबर मिली कि मंडी का कुख्यात चिट्टा सप्लायर ‘मोमबत्ती’ का बेटा अपनी पत्नी के साथ बस स्टैंड के पास एक निजी होटल में ठहरा है और नशे की सप्लाई कर रहा है। दबिश में कमरे से 21.017 ग्राम चिट्टा जब्त हुआ।

आरोपियों की पहचान

पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय अरुण भट्टी (जेल रोड, मंडी) और 26 वर्षीय पारुल गुलेरिया (पालमपुर, कांगड़ा) के तौर पर हुई है। दोनों ने 13 मार्च को प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में युवक की मां के चिट्टे के साथ पूर्व में पकड़े जाने का खुलासा हुआ। परिवार की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।

एनडीपीएस के तहत केस दर्जः डीएसपी

मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस खेप के स्रोत और सुंदरनगर में संभावित ग्राहकों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें