Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हादसों को रोकने के लिए Australia की तर्ज पर सड़कों में होगा नाइट ग्लो पेंटः Vikramaditya Singh

April 5, 2023

हादसों को रोकने के लिए Australia की तर्ज पर सड़कों में होगा नाइट ग्लो पेंटः Vikramaditya Singh

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल की सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते है, जिससे कई लोगों की जाने हर साल जाती है।हादसों को रोकने के लिए ब्लेक स्पॉट चिन्हित किए जाते है ओर क्रैश बेरियर लगाने का कार्य भी किए जा रहे है, लेकिन हादसे कम नही हो रहे है। खासकर पहाड़ी इलाकों में रात के वक्त गाड़ी चलाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अब हिमाचल प्रदेश सरकार सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार कर रही है। यह पेंट रात के वक्त सड़क पर रेडियम की तरह चमकेगा। इससे ड्राइवर को अपनी लेन का अंदाजा सहजता से हो सकेगा। नाइट ग्लो पेंट का विदेशों में इस्तेमाल किया जाता है। उसी को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग दी हिमाचल प्रदेश में इसका ट्रायल किया जाएगा है।

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाइट ग्लो पेंट का इस्तेमाल शुरू करने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में यह तकनीक ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल हो रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार भी सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने के बारे में विचार कर रही है। यदि शुरुआती दौर में यह सफल रहा, तो प्रदेश भर की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट नजर आएगा। इसके पीछे की मंशा हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम से कम करना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे काफी ज्यादा होते हैं और इन्हें काम करने के लिए पुलिस विभाग से मिलकर बैठकर भी की जा रही है और प्रदेश में ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए जा रहे हैं और उन्हें क्रैश बैरियर भी वहां पर लगाए जा रहे हैं।

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा किए वर्कआउट पर कहा की विपक्ष चर्चा से भाग रही हैं, बीते दिन जब नगर निगम संशोधन विधेयक को सदन में लाया गया था। उस समय भाजपा सदन से बाहर चली गई थी। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत नगर निगम रोस्टर बनाया गया है और चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें