Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भडावली केंद्र प्राथमिक पाठशाला में मनाया गया निपुण मेला

November 4, 2023

भडावली केंद्र प्राथमिक पाठशाला में मनाया गया निपुण मेला

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): सरकार द्वारा चलाई जा रही निपुण भारत मिशन के तहत रामपुर के भडावली राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला में निपुण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू रानी ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मकसद छोटे बच्चों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास करना है। ताकि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भी ज्ञान के साथ रुचि उत्पन्न हो । उन्होंने कहा छोटे बच्चो में भाषा एवं गणित के ज्ञान को भी विभिन्न तकनीकी माध्यमों से बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। इस से छात्रों में सर्वांगिक विकास हो। मंजू रानी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तीसरी कक्षा स्तर तक के बच्चों को पढ़ना, लिखना और अंक गणित का माकूल ज्ञान देने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया है। इस से वर्ष 2025-26 तक तीसरी कक्षा स्तर के बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का आसानी से विकास हो सके। उन्होंने बताया निपुण मेले में शिक्षा के ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न प्रदर्शनियां लगाकर बच्चों को स्वास्थ्य एवं निरोग खान-पान से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई। ताकि शिक्षित समाज के साथ-साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण किया जा सके। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भड़ावली में केंद्र स्तर के मनाए गए इस निपुण मेले में मुख्यातिथि के रूप में पंचायत सदस्य भड़ावली कृष्ण लाल व विशेष अतिथि राजकीय उच्च विद्यालय भड़ावली के मुख्य अध्यापक धर्मेंद्र नेगी,सेवानिवृत्त सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग दुर्गा सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक दिवान चंद व जेबीटी जीपीएस कुमसु नन्द लाल उपस्थित थे। इस निपुण मेले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमलाऊ, प्राथमिक पाठशाला रसैंदली, प्राथमिक पाठशाला राजपुरा, आंगनबाड़ी कमलाऊ, महिला मंडल भडावली, एसएमसी भडावली, कमलाऊ, राजपुरा, वैलनेस सेंटर कमलाऊ और अभिभावक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें