Site icon Dainik Savera Times

Nirath में हुआ सड़क हादसा, नेपाली मूल के दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

Jaunpur Accident

Jaunpur Accident

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राजधानी शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के निरथ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा नीरथ के पास पेश आया है। हादसे में सियाज गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से खाई में गिर गई है। हादसे में दो लोगों की जान चली गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

गाड़ी में सवार तीनों नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। जिनमें से दो व्यक्तियों काकू सिंह (26) पुत्र प्रेम सिंह गांव डमटाल तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा (गाड़ी का मालिक व चालक) व राजू (21) पुत्र गडैज बहादुर गांव रवाली डाकघर शमाथला तहसील कुमारसैन दोनों नेपाली मूल की मृत्यु हो गई है व अमर सिंह (21) पुत्र मनोज रिहाईश दत्तनगर जिला शिमला नेपाली मूल का उपचार अस्पताल खनैरी में चल रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version