Site icon Dainik Savera Times

7.11 मीटर की छलांग से निषाद कुमार ने रचा स्वर्णिम इतिहास

Nishad Kumar Wins Gold at Asian Para Games : शिमला। हिमाचल के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने एशियाई पैरा खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

जापान के आइची-नागोया में पुरुषों की लंबी कूद (टी-47) स्पर्धा में 7.11 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने निषाद कुमार को बधाई देते हुए उनकी सफलता को युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में निषाद कुमार ने पुरुषों की लंबी कूद (टी-47) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद कुमार ने 7.11 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार ने अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद कुमार की सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं। उनकी उपलब्धि साबित करती है कि दिव्यांगता सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और समर्पण के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार की यह कामयाबी प्रदेश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसे खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से न केवल प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं, बल्कि देश के लिए भी प्रेरणा बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि निषाद कुमार भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा आगामी खेल प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Exit mobile version